Advertisement

मुसाबनी डीएसपी को मिलेगा केंद्र सरकार से सम्मान

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिहंभूम जिला के हद में मुसाबनी अनुमंडल के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद (DSP Chandrashekhar Azad) और पुलिस इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

दोनों पुलिस अधिकारियों को पुलिस सेवा में अपने उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि वर्ष 2021 के लिए सभी राज्यों से अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से 152 पुलिसकर्मियों को मैडल प्रदान किया जाएगा।

वर्ष 2018 में इस सम्मान हेतु समिति का गठन अपराध की जांच मानकों और जांच अधिकारियों की उत्कृष्टता को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था।

डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और पुलिस इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को युवती का सिर कटा निर्वस्त्र शव मिलने के मामले में बेहतर अनुसंधान हेतु सम्मानित किया जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद तब रांची जिला के हद में सिल्ली के डीएसपी थे। जबकि श्याम किशोर महतो ओरमांझी थाना प्रभारी थे। वर्तमान में चंद्रशेखर आजाद पूर्वी सिहंभूम जिला के हद में मुआबनी डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *