
एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड केेे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) ने 11 अगस्त को टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेकर लौटी हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को ₹50-50 लाख का चेक सौंपकर सम्मानित किया।
मौके पर सीएम ने कहा झारखंड को अपनी बेटियों पर गर्व है। सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर नीति निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशा जाएगा, ताकि प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
सरकार खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगी। सीएम सोरेन ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के लिए 3 हजार स्क्वायर फ़ीट में आवास का निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों व कोच के साथ खेल के दौरान अगर किसी तरह की आकस्मिक घटना होती है तो उनके इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।
![]()












Leave a Reply