Advertisement

मरोल के ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। हर साल की तरह इस वर्ष भी अंधेरी पूर्व के मरोल स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर (Omkareshwar Temple, Marol) में श्रावण के तीसरे सोमवार को जनहित विकास मंच द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राय ने कहा कि ग्रथों एवं पुरानों के अनुसार हिन्दू धर्म में रूद्राभिषेक शक्तिशाली पूजा मानी जाती है। इस पूजा से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव देवताओं में सबसे उदार भगवान माने जाते हैं, वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते है। कुछ धर्मग्रन्थियों का मानना है की रुद्राभिषेक मनुष्य के जीवनकाल में कम से कम एक बार होना चाहिए। जब कोई व्यक्ति आध्यात्मिक व समस्याओं या भूमिगत लाभ चाहता है। तो रुद्राभिषेक किया जा सकता है। बताया जाता है की शनि से पीड़ित व्यक्ति को भी राहत मिलती है। इस यज्ञ को बहुत ही सावधानी पूर्वक करनी चाहिए। इस यज्ञ में पंडित शिव शरण पांडेय द्वारा मंत्रो उच्चारण किया गया।

इस अवसर पर गुलाब यादव, राजबहादुर यादव, जय प्रकाश गुप्ता, विनित सिंह, रमेश यादव, सुभाष यादव मोहन कांगने, बाबू अल्ले, दत्ता बोयने, मनोज यादव, राजू सूर्यवंशी, नितिन मते, सुरेश प्रजापति, रामविलास मौर्या, सचिन पवार, मुख्य अतिथि नगरसेविका सुषमा कमलेश राय, रितेश राय, दीनानाथ पांडेय, दीपक लगाड़े, किरण पुजारी, राजू तिवारी, उमाशंकर यादव, नितेश पांडेय, शशि पेड़ामकर, मुन्ना गुप्ता, गणेश शेट्टी, मंगेश परब सहित सभी रहिवासियों ने पूजा की शोभा बढ़ाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *