Advertisement

भोजपुरी फ़िल्म हमके दिशा मिल गईल का फर्स्ट लुक जारी

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। डीएनए फ़िल्म क्रिएशन (DNA Film creation) के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म हमके दिशा मिल गईल का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया। देखतें ही देखतें सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक वायरल हो गया।

डॉ संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित हैं। जिसमें एक डॉक्टर के संघर्ष को फिल्माया गया हैं। जो लोगों को कोरोना से बचानें के लिए संघर्षरत रहते हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी के आस-पास के क्षेत्र में की गई है। जिसमें प्रवेश लाल यादव, नीतिका जयसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अनिता सहगल, अरुण सिंह व अन्य ने अभिनय किया हैं।

इस फ़िल्म की टीम को लेकर आपको बता दें कि ये वहीं निर्माता निर्देशक की टीम हैं जिन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ को भोजपुरी फ़िल्म में लॉन्च किए थे। वर्तमान में निरहुआ जुबली स्टार हैं, जबकि इन्होंने इसी टीम के साथ भोजपुरी फ़िल्म हमका ऐसा वैसा ना समझअ से डेब्यू किये थे।

निर्देशक संजय श्रीवास्तव का कहना हैं कि जब उन्होंने निरहुआ को लेकर फ़िल्म की थी। उस समय प्रवेश लाल यादव छोटे थे। अब जब वे फिल्मों में अभिनय कर रहें हैं, तो उनके साथ फ़िल्म किये। जैसा कि टाइटल से ही लग रहा हैं फ़िल्म पारिवारिक हैं, जिसे मनोरंजक रूप में तैयार किया गया हैं।

इस फ़िल्म में आठ गानें हैं। जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। चूँकि, इन गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। जिसके म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं, जबकि संगीतकार संजय श्रीवास्तव हैं।

इस फ़िल्म के निर्माता डी.एन.श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार संगीतकार लेखक एडिटर व निर्देशक डाॅ. संजय श्रीवास्तव हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *