Advertisement

पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। पंचायत सचिवालय गोमियां में स्वयंसेवक संघ ने स्थानीय बीडीओ कपिल कुमार (BDO Kapil kumar) को विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आगामी 10 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम निर्धारित है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड अगस्त क्रांति के रूप में आगामी 10 अगस्त को संघ 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा 7 अगस्त को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी एवं गोमियां बीडीओ कपिल कुमार को आवेदन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि संघ की 6 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आगामी 10 अगस्त को किया जाएगा। महतो ने कहा कि धरना प्रदर्शन अगस्त क्रांति के रूप में रांची के मोरहाबादी मैदान से होकर रेडियम रोड होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के सभी प्रखंडों से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक शामिल होंगे। मौके पर मो आमिर सोहेल, देवेंद्र कुमार महतो, संजय पासवान, सुरेश कुमार पासवान, सनाउल्लाह, संजय करमाली, सुनील राम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *