Advertisement

इंटर वाणिज्य में जिला टॉप एवं प्रांत में दूसरा स्थान लाने वाले मयंक सम्मानित

पेटरवार के बुंडू सचिवालय में जन-प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत काली मंदिर चौक निवासी चंडीचरण नायक के पुत्र मयंक कुमार ने सीबीएसइ 12वीं (इंटर) की वाणिज्य संकाय के परिणाम में 98.60 प्रतिशत मार्क्स लाकर जिला टॉप तथा झारखंड राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मयंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 5 अगस्त को उसके गृह पंचायत सचिवालय बुंडू (पेटरवार) में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय,जिला एवं राज्य स्तरीय जन-प्रतिनिधियों ने फूलमाला पहना एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उसकी गौरवमय सफलता पर कृतज्ञता व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि मयंक कुमार ‘द पेंटिकोस्टल एसेंबली स्कूल बोकारो का छात्र रहा है। वह 2020-21 सत्र में 12वीं (इंटर) में वाणिज्य संकाय में शिक्षणरत था। उसने परिणाम में उक्त स्थान पाकर विद्यालय का तो मान बढ़ाया ही साथ ही पूरे जिला, प्रखंड व पंचायत के लोग भी काफी हर्षित हैं।

मयंक के मां, पिता, दादी, चाचा, चाची सहित पूरा मुहल्ला खुश है। आज के आयोजन में उसे सम्मानित करने वालों में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सदस्य गुणानंद महतो, जिलाध्यक्ष चितरंजन साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू, भाजपा नेता व पूर्व बोकारो जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद महतो, सुधीर कुमार सिंहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा रविशंकर जयसवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल स्वर्णकार, पंचायत समिति सदस्य बेबी मनीष जयसवाल, मंटू केवट, हरेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे।

सबों ने मयंक के उज्वल भविष्य की कामना की। मयंक ने अपनी दिली ईच्छा जाहिर किया है कि वह भविष्य में चार्टर एकाउंटेंट बनकर अपना जीवन संवारना चाहता है।

इसके लिए उसके पिता चंडीचरण नायक, मां कृतिका कुमारी जो स्थानीय एक निजी स्कूल की शिक्षिका है, दादी चंदा देवी आदि ने तहे दिल से इसकी दिली ईच्छा पूरी होने की कामना किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *