
प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सुभाष नगर स्थित चित्रगुप्त भवन में स्व लखनलाल अग्रवाल की स्मृति में 4 अगस्त को मोतियाबिंद जांच हेतु मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें भगवान महावीर आई केयर हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर रांची के डाॅक्टरो की टीम ने रोगियों का नेत्र जांच किया। टीम में डाॅ सौरभ गुप्ता, जुही कुमारी व दुबराज महतो मुख्य रूप से शामिल थे।
इस जांच शिविर में 86 लोगों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें 25 लोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाये गये। कार्यक्रम की शुरुआत स्व लखनलाल अग्रवाल (Late Lakhanlal Agrawal) के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज हरिश दोषी उर्फ राजू भाई,आशा देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
शिविर में चलंत एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया। जो जांच से संबंधित सभी तरह की आधुनिक मशीनों से लैस थी। इस अवसर पर मज़दूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही होता। इस तरह के शिविर से वैसे लोगो को सीधे- सीधे लाभ पहुंचेगा, जो अपनी आंखो के ऑपरेशन करवाने मे पुरी तरह असमर्थ हो गए थे।
संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजू दोषी ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह एवं बीकेबी कंपनी के पहल पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 200 मोतियाबिंद मरीजो का ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, मुख्य संयोजक रतन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महासचिव रवि रंजन सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, आशिष रंजन (विक्की), रवि कांत वर्मा, बिट्टू सिन्हा, विकेश सिन्हा, पपन सिन्हा आदि गणमान्य लोगों की भी भागीदारी रही।
समिति के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार ने दुरभाष पर समिति के सदस्यों को सामाजिक हित में भागीदारी हेतु प्रशंसा किया एवं साधुवाद दिया। मौके पर आबिद हुसैन, रतन लाल, रवि रंजन सिन्हा, अजंता सामद, दिलिप सिंह, संजय सिन्हा, बिटटू सिन्हा, रिंकू निषाद, सचिंद्र सिंह, नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply