Advertisement

प्रशासन के निर्देश पर तेनु डैम का तीन गेट खुला

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बीते दिनों खेतको स्थित दामोदर नदी में नहा रहे युवक के डूबने के बाद तेनुघाट डैम का गेट बंद कर दिया गया था। उसके बाद 3 अगस्त की रात प्रशासन के निर्देश पर डैम का 3 गेट खोल दिया गया।

जानकारी के अनुसार अभी डैम में 856.30 फीट पानी है। वही डैम के तीन गेट से लगभग 26000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो सहीत सभी पदाधिकारियों को दे दी गई है।

साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी के किनारे जाने से मना किया गया। क्योंकि तेज बहाव से पानी में बहने का खतरा बना रहता है। उक्त बातों की जानकारी डैम डिवीजन के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *