Advertisement

दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में तुलबुल स्थित झारखंड बाजार (Jharkhand market) के समीप दो बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल हो गये। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 26 जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे साड़म निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद खाईमुद्दीन अंसारी अपनी पत्नी खनिजा फातिमा के साथ पैशन प्रो बाइक क्रमांक-JH-0R/1340 रामगढ़ से अपने घर साड़म पूर्वी पंचायत चटनियां बागी आ रहे थे।

इसी क्रम में जैसे ही वह तुलबुल के समीप पहुंचा, अचानक विपरीत दिशा से आ रही टीवीएस बाइक क्रमांक-JH09/2657 से जोरदार टक्कर हो गया। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। टक्कर से खाईमुदीन अंसारी व उसकी पत्नी एवं दूसरे बाइक चालक महादेव मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी स्थानीय रहिवासियों ने गोमियां थाना एवं एंबुलेंस को दी। वहां से महिला व दोनों घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र गोमियां लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया एवं दोनों घायलों को बोकारो बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में गोमियां थाना के अवर निरीक्षक धारमल मांझी ने कहा कि सभी घायलों को एंबुलेंस से गोमियां हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने खनिजा फातिमा को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *