Advertisement

बाढ़ पीड़ितों की सहायता में उतरे मनसे कार्यकर्ता

मुश्ताक खान/मुंबई। मनसे सुप्रिमों राज ठाकरे के आदेशानुसार मुंबई, अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का दौरा किया।

इनमें सबसे अधिक प्रभावित सतारा जिले (Satara district) में कई गांवों का दौरा कर पीड़ितों कि यथा संभव सहायता की। मनसे के कार्यकर्ताओं ने मुंबई से भोजन, पानी, नए कपड़े, चादर ,राशन किट के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं का दिल खोल कर वितरण किया।

मिली जानकारी के अनुसार अणुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र के मनसे कार्यकर्ताओं ने रविवार को सतारा जिले में बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा कर रहत सामग्री वितरण किया।

मनसे वहातुक सेना के उपाध्यक्ष मौली थोर्वे ने बताया कि सतारा जिले के कई गांवों बाढ़ की चपेट में आये हैं। विनाशकारी बाढ़ से आर्थिक नुकसान के साथ -साथ बहुतों की दुनिया उजड़ गई ।
मनसे सुप्रीमों राज ठाकरे ने अपने जवानों को राज्य के उन इलाकों में मदद करने की चुनौती दी जहां संकट की परिस्थति बनी हुई है।

राहत पहुंचने वालो में मौली थोर्वे के साथ मंडल अध्यक्ष रवींद्र गावस, शाखा अध्यक्ष मंगेश पड़वाल, शाखा अध्यक्ष संतोष पवार, उप-शाखा अध्यक्ष सतीश सावंत आदि ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित कर उनतक पहुंचाने में भरपूर सहयोग किया।

सतारा जिले के पाटन कोयना बांध क्षेत्र के अंबेखर, गिरगांव, ढोकवाडी और लोनकाना गांवों के लोगों को भोजन के अलावा पानी, नए कपड़े, चादरें, राशन किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक वस्तु प्रभावितों में वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *