Advertisement

भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक संपन्न

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में विष्णुगढ पूर्वी जोबर पंचायत भवन में 25 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ प्रखंड कार्य समिति की बैठक आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने किया। जबकि संचालन प्रखंड महामंत्री प्रकाश साव ने किया।
इस बैठक के प्रभारी रंजीत सिन्हा की उपस्थित में शुरु किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्य समिति को दुरुस्त करने पर बल दिया गया।

साथ हीं संगठन के विस्तार की बात कही गयी। मौके पर उपरोक्त के अलावा यूवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो, महामंत्री सहदेव रजवार, उपाध्यक्ष टहल महतो, महामंत्री तुलसी सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी टेकलाल महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमंती देवी, अनसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सहदेव दास, मंत्री सिला देवी, महामंत्री

बसंती देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश हांसदा, जीवाधन महतो, प्रेमचंद महतो, विश्वनाथ महतो, बसंत नायक, सुखलाल महतो, आईटी सेल के अजय कुमार, चुरामन महतो, दशमी कुमारी, प्रेमचंद महतो, सुनील कुमार, रेवतलाल महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *