Advertisement

रायन स्कूल में पर्यावरण दिवस संपन्न

मुश्ताक खान/ मुंबई। चेंबूर के रायन इंटरनेशनल स्कूल (Ryan International School) के छात्रों ने पर्यावरण दिवस को महोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने घरों से ही ऑनलाईन पौधा लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु येशू की प्रार्थना की गई। उसके बाद कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए परमात्मा से दवाएं मांगी गई। इस प्रार्थना में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. ए एफ पिंटू, प्रबंध निदेशिका ग्रेसी पिंयु व प्रधानाचार्य फिलोमिना डीसूजा आदि शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर के रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रबंधन व विश्व में अमन शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। यहां के छात्रों ने कुछ इस प्रकार प्रार्थनाएं की, हे प्रभू हम और हमारे इस संसार के हर व्यक्ति, हर जीव को कोरोना जैसे जानलेवा रोग से बचा और निरोग रहने की इच्छा शक्ति दे। साथ ही इस सभा में भाग लेने वाले स्कूल प्रबंधन, अतिथियों व अध्यापकों को स्वस्थ्य रहने का सौभाग्य दे।

पर्यावरण दिवस पर ऑनलाईन सभी छात्र, शिक्षक और अभिभावकों ने इसकी सुरक्षा के लिए शपथ ली। इतना ही नहीं पर्यावरण यानी वन प्रेमियों द्वारा इसकी रक्षा करने के लिए प्रचार – प्रसार करने का अनुरोध भी किया। प्राचीन समय से पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इसके बाद स्वागत भाषण के अलावा पर्यावरण की रक्षा विषय पर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विशेष नाटक प्रस्तुत किया। वहीं पांचवी के छात्र एवं छात्राओं ने शानदार जंगली गीत पर अपने जलवे बिखेरे। धन्यवाद भाषण के साथ रायन गीत व राष्ट्रीय गान से सभी का स्वागत किया गया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *