Advertisement

रुपा तिर्की मौत मामले में सीएम ने परिजनों को न्याय का दिया आश्वासन

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (State CM Hemant Soren) जून को दिवंगत महिला पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की की माता पद्मावती उरांव, पिता देवानंद तिर्की और विधायक बंधु तिर्की के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें आशंका है कि महिला थाना प्रभारी स्व रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।
प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में अब तक की जांच से असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि परिजनों को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि रूपा तिर्की उनकी बहन के समान थी। आदिवासी समाज की एक बेहतर महिला पुलिस पदाधिकारी की मौत से वे स्वयं मर्माहत हैं। उन्होंने रूपा के माता- पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो, इस बावत एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट समर्पित करेंगे। इसमें जिस किसी की भी संलिप्तता होगी या दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम सोरेन ने कहा कि रूपा तिर्की मौत मामले में हर हाल में इंसाफ होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *