एस.पी.सक्सेना/बोकारो। देश में लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल आदि की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ 11 जून को कांग्रेसियों ने बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में विभिन्न पेट्रोल पंप (Petrol pump) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जगह-जगह दर्जनों कांग्रेसियों ने भाग लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस क्रम में बोकारो जिला के कथारा स्थित उर्मिला पेट्रोल पंप के शमक्ष बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व् श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
हाल के महिनों में देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कथारा बोकारो थर्मल मार्ग पर स्थित उर्मिला सर्विस स्टेशन (पैट्रोल पंप) के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने, जीएसटी में इसे शामिल करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने से संबंधित नारे लगा रहे थे। मौके पर मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षा गीता देवी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव एवं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वेदव्यास चौबे, राजेश शर्मा, धनेश्वर यादव, युवा कांग्रेस नेता विजय यादव, विजय महतो, सूरज कुमार, गीता देवी, रंजीत महतो, सूरज सिंह, मोहम्मद इस्लाम, लड्डू, मनोज सिंह, विनोद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद आदि प्रदर्शन में शामिल थे।
![]()












Leave a Reply