Advertisement

महिला थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में राज्यपाल ने डीजीपी को किया तलब

एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड    (Jharkhand) की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) ने साहिबगंज के महिला थाना प्रभारी हत्या मामले में 7 जून को राज्य के पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को राजभवन बुलाया।
राज्‍यपाल ने डीजीपी से साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मृत्यु की घटना के संदर्भ में किए जा रहे अनुसंधान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने डीजीपी को अनुसंधान को सही दिशा प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ हीं मामले की निष्पक्षता से जांच करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *