Advertisement

शिविर में 90 महिला पुरुषों का टीकाकरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल के हद में वीर कुंवर सिंह मेमोरियल क्लब करगली बाजार में झारखंड सरकार (Jharkhand Government) द्वारा 7 जून को कोरोना का टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 90 महिलाएं एवं पुरुषों को टीका दिया गया।
आयोजित टीकाकरण शिविर को सफल बनाने के लिए चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति (सुभाष नगर) के सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक रतनलाल, अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महासचिव रवि रंजन सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा, आशीष रंजन (विक्की), विकास कुमार सिन्हा (बिट्टू), जिमी सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, विकेश कुमार सिन्हा, रविकांत वर्मा, किशोर अम्बष्ट, रंजीत कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा एवं कुंवर सेवा समिति करगली बाजार के अध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी, महासचिव रवि रंजन सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, धीरज पांडेय, रोशन सिंह, नाजु ठाकुर, रंजीत सिंह, भोला शर्मा, समीम अख्तर, जितेंद्र, रवि, विकास, सोनू, अमरिंदर सिंह, इमरोज हैदर आदि ने स्वास्थ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग किया। यहां अमित कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार, तारामती कुमारी, रूपा मंडल एवं अन्य सदस्यगण को चित्रगुप्त महा परिवार एवं कुंवर सेवा समिति ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही बोकारो जिला के स्वास्थ विभाग को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता पर समिति के मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार ने प्रशंसा व्यक्त की एवं दूरभाष द्वारा दोनों समिति को संयुक्त योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *