ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में 6 जून को 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले 70 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। उक्त जानकारी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ शम्भु कुमार ने दी।
डॉ शंभू कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में लोग टीका लगाकर काफी खुशी महसूस करते हैं। लोग कोरोना का टीका लेने के लिए सुबह से ही अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तैयार रहते हैं। कोरोना का टीका देते समय जीएनएम अंजू कुमारी सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार महतो, पंजीकरण कर्मचारी राजन कुमार, सहिया कविता देवी, रोहित कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply