Advertisement

चांदो में मनाया गया झामुमो के दिवंगत विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चांदो ग्राम में 21 मई को झामुमो द्वारा पूर्व केंद्रीय महासचिव सह विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन (MLA Divangat durga soren) की पुण्यतिथि मनाया गया। उक्त अवसर पर झामुमो बोकारो जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू के चांदो स्थित आवासीय कार्यालय में सादे कार्यक्रम के तहत पुण्यतिथि मनाया गया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू ने कहा कि अभी भी स्व सोरेन की कमी हम सबको खल रही है। दिवंगत सोरेन गरीब व असहायों के बड़े मददगार थे। हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम करते रहते थे। स्व सोरेन झामुमो को नई दिशा दिखाया था। उनके साथ कार्य करने में कार्यकर्ता गर्व महसूस करते थे। मौके पर वर्चुवल बैठक में झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो ने कार्यकर्ताओं को घरों में रहकर दिवंगत सोरेन के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। पुण्यतिथि के अवसर पर चांदो के रहिवासी सहदेव नायक, राजकुमार टुडू, सुखदेव मुर्मू, अजित मुर्मू, अमर सिंह, विनोद मुर्मू, फिलेश्वर आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *