Advertisement

जिला प्रशासन के पहल पर मुख्यमंत्री राहत किट का वितरण

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (State CM Hemant Soren) के निर्देश पर जिला प्रशासन लातेहार के द्वारा 19 मई को कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत किट दिया गया। महुआडांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टूडू के द्वारा महुआडांड़ प्रखंड के कोरोना संक्रमण से मृत 7 व्यक्तियों के परिजनों को उनके घर जाकर मुख्यमंत्री राहत किट एवं आर्थिक मदद के रूप में प्रत्येक आश्रितों को नगद 2000 रुपये राशि प्रदान की गई। परिजनों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कोरोना संक्रमण से मृत इन व्यक्तियों के परिजनों क्रमशः बेलसिइस टोप्पो के परिजनों, चांदनी खातून के परिजनों, रामशेवर महतो के परिजनों, जेरस मिंज के परिजनों,अनु टोप्पो के परिजनों तथा क्रिस्टोफर एक्का के परिजनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडु के द्वारा मुख्यमंत्री राहत किट दिया गया। मुख्यमंत्री राहत किट में 50 किलो चावल, 15 किलो आटा, 5 किलो दाल, 5 किलो आलू, 2 किलो सरसो तेल व्
दो हजार रूपये नगद शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *