नावाडीह में बंद पुर्ण सफल-कॉमरेड गणेश

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Indian Community Party)  के जन संगठन अखिल भारतीय किसान सभा,नावाडीह शाखा की ओर से बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह स्थित देवी महतो इंटर कालेज एवं भेंडरा मोड़ में 26 मार्च को भारत बंद आंदोलन में सड़क जाम किया गया। इस आंदोलन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यहां बंद पुरी तरह सफल रहा। उक्त जानकारी भाकपा नेता कॉमरेड गणेश प्रसाद महतो ने दी।
उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान एम्बुलेंस, आवश्यक सेवा, शादी -विवाह, स्कूल, कॉलेज जैसे जरुरी कार्यो के लिए गाड़ियों को मुक्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे चार महीने से देश के सैकड़ो किसान दिल्ली बार्डर में आंदोलन कर रहे है। इस आंदोलन में 370 किसान संगठन, 24 राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। झारखंड राज्य परिषद सदस्य कॉ गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि किसान आंदोलन चार महीनों से चल रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की हठधर्मिता के कारण जाड़े के मौसम में लाखों किसान दिल्ली के सड़को पर रहे। पूरे धूप में, गर्मी में भी लोग बार्डर पर डटे हुए है। जिस तरह किसान के बेटे देश की सीमाओं में ठंडी, गर्मी, बरसात के मौसम में देश के दुश्मनों से अपने देश के दुश्मनों से अपने देश की हिफाजत के लिए मोर्चा लिए हुए है, उसी तरह से किसान भी किसान मजदूरों के दुश्मन केंद्र की मोदी सरकार से मुकाबला के लिए मोर्चा लिए दिल्ली के बॉर्डर में डटे हुए है। किसान किसान पँचायत कर रहे है। किसानों को ही नही बल्कि पूरे मजदूर वर्ग के ऊपर हमला करके, निजीकरण के माध्यम से रोजी रोटी, उसके भविष्य, उसकी सामाजिक सुरक्षा समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आगामी 1 अप्रैल से निजीकरण कानूनों को लागू करने जा रही है। भारत बंद के आंदोलन को सफल करके भारत के लोग डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध, तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ, किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी के लिए, एक कानून बनाने की मांग को लेकर, उद्योगों के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर यहां सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी एवं अन्य नेताओं ने आंदोलन के समर्थन में वक्तव्य भी दिया। धन्यवाद ज्ञापन कॉ नुनुचन्द महतो ने किया।

 224 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *