Advertisement

सीआरपीएफ कैंप में खेल सामग्री एवं कंबल मच्छरदानी का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वागं स्थित सीआरपीएफ (CRPF) 26 बटालियन कैंप में खेल सामग्री एवं कंबल मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 22 मार्च को केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल 26 बटालियन के सहायक समादेष्टा शिबू मलिक द्वारा आसपास के पंचायत स्वागं उत्तरी, स्वागं दक्षिणी एवं सियारी पंचायत के बच्चों के बीच क्रिकेट सेट, वॉलीबॉल सेट, फुटबॉल का एवं वैसी दर्जनों महिलाएं जो अत्यंत ही गरीब परिवार से आती है उनके के बीच कंबल एवं मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस संबंध में सहायक समादेष्टा मलिक ने बताया कि सरकार की तरफ से इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य रहिवासियों की मदद करना एवं बच्चों के बीच एक अच्छी वातावरण बनाना, बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद में आगे बढ़े, अच्छी दिशा में जाएं। उन्होंने कहा कि बल जनता के बीच हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है। मौके पर निवर्तमान मुखिया धनंजय सिंह, विनोद विश्वकर्मा, निरु मांझी, विनोद गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *