प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih Block) के हद में तुपकाडीह में महिला दिवस (Women’s Day) के अवसर पर 21 मार्च को महिला महापंचायत का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुपकाडीह में तांतरी उत्तरी पंचायत की पूर्व मुखिया व प्रखर समाजसेवी शांति देवी के सौजन्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला महापंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में महगामा विधायक दीपिका सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पम्मी सिंह, पूर्व मुखिया तांतरी शांति देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उपस्थित महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर और शॉल भेंटकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने जीवन में आये बदलाव को साझा किया। मुख्य अतिथि महागामा विधायक दिपिका सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि ग्रामीण क्षेत्रो में महिला महापंचायत का आयोजन किया गया है। महिला महापंचायत मे सिर्फ मंच से अच्छी बात कर संदेश देने का कार्य नहीं बल्कि अपने जीवन में बदलाव करने की जरूरत है। महिलाओं में हमेशा चुप रहने की आदत है। महिलाओं को सत्ता में भी अपनी भागीदारी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज मे सशक्त होने की जरूरत है। महिलाओं को अपने शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीतु सिंह, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह, रीना देवी, सविता देवी, पवन शर्मा, नीतीश झा सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply