सभी प्रखंडों के पंचायतों में 4750 लोगों का टीकाकरण किया गया-सीएस
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडो के पंचायत क्षेत्रों में केवल एक दिन में कुल 5120 नागरिकों को कोविड 19 का टीकाकरण किया गया। यह बोकारो जिला के लिए एक अच्छी उपलब्धि है।
बोकारो जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ((Bokaro district Sivil Sarjan Doctor Ashok Kumar Pathak) नेे 21 मार्च को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आज कुल 5120 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें 4384 वरिष्ठ नागरिक एवं 596 लोगों के 45+ उम्र नागरिक शामिल है। साथ ही 22 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को प्रथम डोज एवं 118 लोगो को दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के सदर अस्पताल, बोकारो जनरल अस्पताल एवं सभी सामुदायिक केंद्रों सहित निजी अस्पतालो में भी टीका दिया गया। उनमें से कैंप दो स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में कुल 310 में से 170 वरिष्ठ नागरिकों एवं 45+ उम्र वाले 33 लोगो को कोविड का प्रथम डोज़ दिया गया। साथ ही 12 फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को प्रथम डोज एवं 85 लोगो को दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल, फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में 10 लोगों को एवं चास अनुमंडलीय अस्पताल में 10 लोगों को टीका दिया गया। इसके आलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यथा चंदनकियारी में 10 लोगों को, बेरमो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 लोगों को एवं गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों के पंचायतों में कुल 4750 लोगो का टीकाकरण किया गया।
![]()












Leave a Reply