Advertisement

पहले मैच में प्रशासन एकादश ने अधिवक्ता एकादश को हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। पांच मैचों के दोस्ताना मैच के सीरीज के पहले मैच में 21 मार्च को प्रशासन एकादश ने अधिवक्ता एकादश को 6 रनों से हराया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रशासन एकादश के रविंद्र प्रसाद सिंह (Ravindra Prasad Singh) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तेनुघाट गोल्डेन जुबिली मैदान में आयोजित दोस्ताना मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला अधिवक्ता एकादश ने लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश के बल्लेबाज रविंद्र प्रसाद सिंह के 36 एवं गजेन्द्र पांडेय के 31 रन, मो मुस्ताक के 31 रन एवं शैलेष चौहान के 16 रनों के बदौलत प्रशासन एकादश 15 ओवर में 125 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए अधिवक्ता एकादश ने सन्तोष कुमार के नाबाद 57 रन, संतोष कटरियार के 15 रन एवं मुन्ना के 11 रनों के बावजूद 119 रन ही बना सका। मैच में हरफनमौला खेल के लिए प्रशासन एकादश के रविंद्र प्रसाद सिंह को मैन ऑफ द मैच, बेहतरीन फील्डिंग के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, बेहतरीन बॉलिंग के लिए रविंद्र प्रसाद सिंह तथा बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए संतोष कुमार को पुरस्कृत किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका विनय कुमार सिन्हा एवं सौरभ कुमार सिंह, स्कोरर की भूमिका अनुभव झा एवं शिवम कटरियार, कमेंटेटर की भूमिका कौस्तुभ क्रिष एवं मयंक कटरियार ने निभाई। मैच में रेखा सिन्हा, नूतन मोदी, कुमार अनंत मोहन सिन्हा, गुलशन कुमार, ऋषिकेश मुन्ना, रंजीत कुमार, विनय कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार, निशु सिन्हा, बीरेंद्र प्रसाद, राजा बाबू, जीवन सागर, मुकेश कुमार, अभिनीत नन्दन, तुलसी कुमार, कुंदन कुमार, मिक्की सिन्हा, सुभाष कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *