Advertisement

नहाने के दौरान दामोदर नदी में डूबने से एक की मौत

मृतक कथारा बाजार निवासी मो. जमील खान का पुत्र जोया
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में असनापानी स्थित दामोदर नदी में साथियों के साथ दामोदर नदी में नहाने गये एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी। मृतक कथारा मुख्य बाजार निवासी मो जमील खान (Mohmmad Jamil khan) के पुत्र जयंन खान उर्फ जोया बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोया 13 मार्च की दोपहर अपने साथियों के साथ कथारा ओपी थाना क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी असनापानी के समीप दामोदर नदी में नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में डुब गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नहाने के क्रम में ही अचानक वह धीरे -धीरे गहरे पानी में चला गया। साथ गए साथी युवक उसे पानी से बाहर नहीं निकलता देख स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगायी। रहिवासियों ने आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय खेतको के गोताखोरों को भी तुरंत घटनास्थल पर लाया गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला। युवक को पानी से बाहर निकालकर रहिवासियों ने उसे पुलिस वाहन में डाल कर उसे डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल ले गए, जहां डॉक्टर पी के नायक ने जांच कर युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गोमियां सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार बोकारो थर्मल अस्पताल पहुँच कर मामले की जानकारी ली। जबकि घटना स्थल पर बोकारो थर्मल थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेश राम के अलावे पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन द्वारा कानुनी प्रक्रिया पुरी कर संध्या में शव को परिजनो को सौप दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *