अंगवाली स्थित सदाफ़लदेव मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड Petarvar block) के हद में अंगवाली स्थित सद्गुरु सदाफल देवजी महराज मंदिर परिसर में बीते 11 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर ‘प्रथम परंपरा सद्गुरु धर्मचन्द देवजी (Sadguru Dharmchand deeni) की 102 वीं जन्म-जयंती मनाया गया। इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के गुरु भाइयों ने बड़ी सादगी से प्रथम परंपरा सद्गुरु का जयंती मनाया। यहां एककुंडीय हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान फुसरो निवासी समाजसेवी विभास सिंह थे।
कार्यक्रम में विहंगम योग संस्था मुख्यालय झूंसी आश्रम प्रयागराज से विद्यार्थी प्रिंस कुमार सहित सैंकड़ो शामिल थे। हवन के पश्चात मंदिर परिसर में स्वेत ध्वजा रोहण विधि विधान से किया गया। मौके पर उपस्थित गुरुभाई बहनों ने भजन, स्वर्वेद पाठ, आरती, शांति पाठ, प्रार्थना उपरांत सामूहिक रूप से दाल,भात, सब्जी रूपी महाभोग का आनंद उठाया।
मौके पर कार्यक्रम में अंगवाली सहित पिछरी, तांतरी, तुपकाडीह, सुभाषनगर, फुसरो, नावाडीह, ढोरी, करगली, कथारा, मकोली, झुँझको, बेहरागोडा, गोमियां, बिटीपीएस, तेनुघाट आदि क्षेत्र से सैकड़ो महिला पुरूष गुरुभाई व शिष्या पधारी थीं। जिसमें प्रधान संयोजक पूर्व फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष नीलकण्ठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह-संयोजक प्यारेलाल यादव, उपदेष्टा शिवचन्द यादव, पंचानन साव सहित केपी सिंह, सुखलाल महतो, नरेश मिश्रा, खिरोधर गोप, जानकी प्रसाद यादव, उदय महतो, लोकनाथ महतो, चन्द्रदेव महतो, मनोज कुमार, सुशीला देवी, तारा देवी, शकुंतला देवी, रीमा देवी, सुमन देवी, निशा देवी, रामधनी, दीपक कुमार, विजय राम, रामेश्वर राम, जितेन्द्र नाथ सिंह, नन्द किशोर, मालती देवी, बैजनाथ नायक, बिनोद, उमाशंकर आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply