Advertisement

पुजास्थलों को मिला विधायक का सहयोग

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। इंटक के राष्ट्रीय सचिव, राकोमसं केंद्रीय अध्यक्ष सह बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह (MLA Kumar Jay mangal Singh)  के द्वारा विभिन्न पूजास्थलों को सहयोग राशी भेजा गया। जरीडीह काँग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल द्वारा 11 मार्च को उक्त सहयोग राशी विभिन्न पुजा समितियों को सौंप दिया गया।
जैनामोड़ में चैती दुर्गा मंडप, राजपूत मुहल्ला एवं जैनामोड़ भुचुंडीह रोड स्थित सार्वजनिक शिवालय में महाशिवरात्रि पूजन के पावन अवसर पर सहयोग राशि दिया गया। मौके पर जरीडीह प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ प्रखंड उपाध्यक्ष राजु तिवारी, पंचायत अध्यक्ष बलराम तिवारी, विश्वजीत कुमार, निजी सचिव राजेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार महतो, महेश कुमार शर्मा, आयुष माथुर एवं पुजा समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *