Advertisement

ऐपवा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म पंचायत सचिवालय में ऐपवा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी महिलाएं उपस्थित थी।
ऐपवा जिला कमेटी की अध्यक्ष शोभा देवी की अध्यक्षता में 8 मार्च को दर्जनों महिलाओं की उपस्थिति में महिला दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा बोकारो जिला कमेटी के अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के इतिहास से पूरी तरह से वाकिफ है। सभी कार्य स्थलों पर शोषण मुक्त और सुरक्षित कार्य स्थितियों के लिए महिलाओं के वोट देने के अधिकार आंदोलन को मजबूत करने के लिए 1910 में कम्युनिस्ट महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को महिला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस तरह आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए आंदोलन किए हैं और जीत हासिल की है, लेकिन आज 110 वर्षों के बाद संघर्ष से हासिल यह सारे अधिकार खतरे में है। पूरी दुनियां की महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ रही है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित श्रम कानूनों के खिलाफ लड़ रही हैं। गरीब महिला के हितों पर हमला किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान महिलाएं निजीकरण का विरोध और कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग कर रही है। वहीं दूसरी ओर बोकारो समाहरणालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेहतर स्वच्छता अभियान के लिए मुखिया शोभा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सोलिता देवी, तारा देवी, प्रभावती देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी, मीरा देवी, रीना देवी, कलावती देवी, शीला देवी, चांदनी देवी, बबीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *