डीएम की माँ और दादी ने भी लिया कोरोना का टीका
संतोष कुमार/वैशाली(बिहार)। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। देश और विश्व के सभी लोगों की चिंता सुरक्षा उपायों को लेकर है। विभिन्न राज्य सरकारें (State government) भी लोगों को निरन्तर बेहतर तरीके से जागरूक करने का यत्न करती दिख रही। इसी बीच जिलाधिकारी वैशाली उदिता सिंह (Udita singh) ने भी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की महिलाओं के अलावा अन्य को भी जागरूक करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया है।
वैशाली डीएम सिंह ने 8 मार्च को दूसरे डोज का टीका लिया। साथ ही सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर ही उनके साथ उनकी माताश्री और दादी ने भी पहले डोज का टीका लिया। मालूम हो कि जिला प्रशासन और साथ ही उसके निर्देशानुसार अनुमंडल प्रशासन भी लगातार कोरोना अभियान में सक्रिय भूमिका में दिख रहा है। साथ ही स्वयं जिलाधिकारी सिंह भी निरंतर मातहत अधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन कर महामारी से आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात साझा करती रही हैं। खास बात यह रही कि 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस था। उसी दिन जिलाधिकारी ने जिले की महिलाओं को साहस का संदेश देते हुए बेहिचक अपने निकटतम परिजनों के साथ टीका लिया। कुछ लोगों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इस संदर्भ में जिला प्रशासन की तारीफ भी की है। जिनका यह कहना है कि जिलाधिकारी सिंह के टीकाकरण अभियान के प्रति निष्ठा का सकारात्मक असर महिलाओं पर भी जागरूकता संदर्भ में दिखेगा। वहीं सदर अस्पताल कैंपस में अब सीटी स्कैन की भी सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी हैं। उक्त सुविधा केंद्र की शुरुआत जिलाधिकारी ने की। मिली जानकारी के अनुसार लोक निजी साझेदारी के तहत काफी कम खर्चे में ही यह सुविधा यहां जिले में उपलब्ध कराई गई है।
![]()












Leave a Reply