जोहार मारंगबुरु ग्राम संगठन की महिलाओं ने की वर्तमान शासक की प्रशंसा व खिंचाई
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s day) के मौके पर 8 मार्च को पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत सड़क टोला, कानीडीह स्थित पंचायत भवन परिसर में ‘जोहार मारंगबुरु ग्राम संगठन(पीजी) की महिलाओं द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुये महिलाओं के उत्थान पर बल दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जोहार मारंगबुरु ग्राम संगठन संस्था को ‘ओम शांति भारतीय महिला संकुल समिति पेटरवार का व्यापक सहयोग रहा। वरीय एकेएम महेश्वर तुरी आयोजन की व्यवस्था सम्हाले रहे। चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी, पिछरी उत्तरी एवं दक्षिणी, अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी सहित कई अन्य पंचायत की महिला ग्रुप की सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुईं।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया श्याम रजवार, पंसस लालेश्वर टुडू, विशिष्ट अतिथि भारती महिला संघ से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। मंच से संगठन द्वारा सभी आगन्तुक प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि आज देश के विभिन क्षेत्रों में महिलाओं व बालाओं पर हो रहे अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं की तीब्र भर्त्सना करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को इसके विरुद्ध शख्त कदम उठाये जाने का आवाज बुलंद किया गया।साथ ही महिला संगठनों को सरकार द्वारा मिल रही आर्थिक मदद की भी सराहना की गयी। मौके पर भारतीय महिला संघ की सोनाली देवी, मंजू देवी, सीएलएफ बोर्ड से जुड़ी आशा देवी, उषा देवी, बैंक सखी सुलेखा देवी, मंजू देवी, जोहार मारंगबुरु की सुनीता देवी, नेहा हांसदा, प्रदान की ओर से दादा हिमांशू निगम, सतीश कुमार,महेंद्र महतो सहित काफी संख्या में ग्रुप की महिलाएं उपस्थित होकर देरशाम तक पारंपरिक नृत्य में मगन रहीं।
![]()












Leave a Reply