प्रहरी संवाददाता/वैशाली(बिहार)। महिलाओं की अवस्था अब उनके गहरे आत्मविश्वास की वजहों से आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। प्रतिभा के बल पर आधुनिक समय में महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदेश की महिलाएं राज्य के नीतीश सरकार की शराबबंदी कानून की सख्ती से बेहद खुश हैं।
राज्य में कन्या उत्थान समेत अन्य कई ऐसी योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ उनके आत्मविश्वास को भी लगातार बढ़ाता जा रहा है। वे समाज की अभिन्न अंग हैं, जिनके बिना विकास की अधूरी कल्पना ही की जा सकती है। हाल के समय में उनकी आर्थिक तरक्की का संभवतः पूरा ख्याल रखा जा रहा है, ताकि उन्हें समृद्धि के साथ साथ एक बेहतर सामाजिक और सुरक्षित माहौल मिल सके।
सरकार द्वारा जारी सात निश्चय योजना में एक और दो दोनों में प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने का प्रावधान किया गया है। जिसपर तेज गति से विभिन्न विभागों के जरिए कार्य भी हो रहे हैं। ताकि उनकी सक्षमता समाज में पहले से भी अधिक प्रखर रूप में उभरे और वे राष्ट्रीय परिकल्पना जो उनसे जुड़ी है, उसे साकार होने में अपना कीमती योगदान कर सकें। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति सम्मान संदेश के रूप में कहे। सीएम कुमार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश की गौरव गाथा की तरह महिलाओं के उत्साह को बढ़ाते दिखे। साथ ही उन्होंने महिलाओं को इस मौके पर बधाई भी दी। उन्होंने समाज व राष्ट्र की बेहतरी के लिए महिलाओं के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
![]()












Leave a Reply