Advertisement

महिला ग्रुप को मिला 375 सब्जी बास्केट्स

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। झारखंड स्टेट (Jharkhand State) लाइवलीहूड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) अंतर्गत जोहार परियोजना के सौजन्य से पेटरवार प्रखंड के हद में कई पंचायत क्षेत्र की महिला ग्रुप(पीजी) के प्रत्येक को 75 की संख्या में फाइवर सब्जी बास्केट्स का वितरण किया गया।
सोसाइटी के वरीय एकेएम महेश्वर तुरी के नेतृत्व में 7 मार्च को चलकरी दाक्षिणी पंचायत के काशीटांड आजीविका उत्पादक समूह को 75 बास्केट्स दिया गया। यहां ग्रुप के एकेएम सुनीता देवी (AKAM Sunita devi), एमबीके नेहा हांसदा ने बास्केट्स प्राप्त किया। वरीय एकेएम महेश्वर तुरी ने बताया कि उसने अपने नेतृत्व में मायापुर, चोटगड्डा, केशवारी, चाँपी आदि क्षेत्र के पीजी को 75 की संख्या करके बास्केट्स वितरण करवाया है। तुरी ने यह भी बताया कि ग्रुप की अन्य सदस्यों के बीच शीघ्र ही इसे वितरण किया जाएगा, ताकि उन सब को टमाटर सहित अन्य सब्जियों को खेतों से लाकर इन बास्केट्स में डालकर बाजारों में विक्री करने में सहूलियत होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *