मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। कोरोना काल में इनोवेटिव पाठशाला के माध्यम से प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर (Samastipur) के प्रांगण में 6 मार्च को बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार नारायण (Birendra Kumar Narayan) ने सम्मानित किया। इस बाबत डीईओ ने बताया कि शिक्षा में शून्य निवेश में नवाचार शिक्षा में परिवर्तन के लिए चलाए जा रहे देश व्यापी कार्यक्रम का महाअभियान है जिसमें बच्चों का शैक्षणिक स्तर बढाने, रुचि पैदा करने और कोरोना काल में मंद पड़ी शिक्षण व्यवस्था में तेज़ी लाने हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण अरविंदो सोसायटी के जिला समन्यवक सौरभ सुमन द्वारा दिया गया।
साथ ही डीपीओ शिवनाथ रजक, एपीओ रमन कुमार कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार, लेखापाल चंदन श्रीवास्तव, जिला समन्यवक सुमन सौरभ द्वारा संयुक्त रुप से जिला के विभिन्न विद्यालयों के राकेश कुमार, एमडी आफताब आलम, अमर कुमार, प्रमोद यादव, हिमांशु कुमार रजक, श्याम कुमार राय, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार, अमर भूषण प्रकाश, श्याम बाबू सिंह, कुमार रोहित राज, कुंदन कुमार, पंकज कुमार यादव, विपिन कुमार राम, विशाल कुमार, चंद्रशेखर आजाद, शयाम बाबू साही, बैधनाथ रजक, संजय कुमार, शंकर पासवान, शंभू कुमार यादव, रवीन्द्र कुमार सिंह, पूनम सिंह, मोहम्मद तनवीर आलम आदि को सम्मानित किया गया।
![]()












Leave a Reply