Advertisement

कांग्रेस प्रखंड कार्यालय मे एक दिवसीय पब्लिक हेल्प का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) कांग्रेस आवासीय कार्यालय तैतरियाडीह में बीते 5 मार्च को झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) कांग्रेस कमिटी एवं बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पब्लिक हेल्प सेंटर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जमीन संबंधीत त्रुटि जैसे म्यूटेशन, रसीद आदि समस्या को लेकर परेशान थे।
जिसका त्वरित कार्रवाई कर सामाधान के लिए अंचल कार्यालय में सभी लोगों के कागजात को जमा किया गया। वही अंचलाधिकारी ने जमीन संबंधीत समाधान के लिए। आश्वासन दिया। इस अवसर पर अन्चलाधिकारी ने कहा कि जो भी जमीन संबंधित समस्या है उसका जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। कार्यक्रम को जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, बोकारो जिला कांग्रेस महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक सुबोध कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में किया गया। वही बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजुर अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि जमीन संबंधित किसी भी कार्य का निपटारा किया जाएगा।
मौके पर जिला पर्यवेक्षक सुशील झा, कांग्रेस नेता सह तांतरी उत्तरी मुखिया निरंजन मिश्रा, राजू तिवारी, मुरलीधर साव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विष्णु भगवान, रामकुमार, उमेश गंझू , वाहब अंसारी, अविनाश माधव, इकबाल अहमद, महेंद्र ठाकुर, देव कुमार जयसवाल, बिनोद महतो, राजेश सिंह, आयुष माथुर आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *