Advertisement

निःशुल्क नेत्र जाँच व् मोतियाबिंद आपरेशन के लिए दो बस रवाना 

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में बांधडीह पंचायत स्थित तेतरिया डीह रोड़ प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सप्ताह भर पूर्व 42 लोगों की आखों की निःशुल्क जॉच कराया गया था। जॉच के दौरान 42 लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया था। सभी चयनित लोगों को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (Bermo MLA Jay mangal singh) के सहयोग से रांची स्थित मेदांता अस्पताल में निःशुल्क आपरेशन के लिए गरीबों को भेजा गया। जिसका सारा खर्च व्यवस्था सरकारी स्तर पर ही किया गया है।

इसके अंतर्गत चन्द्रपुरा प्रखंड से 40 रोगी और जरीडीह प्रखंड से 36 रोगीयों से भरा बस को 6 मार्च को रांची के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, कांग्रेस मिडिया प्रभारी रिंकू निषाद, रौशन कुमार, बिनोद कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, आयुष माथूर, मुरलीधर साव आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *