मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में पुसा स्थित डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद (Doctor Rajendra Prasad) केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह के दूसरे दिन छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बना।
समारोह के दूसरे दिन के खेल में छात्र और छात्राओं के लिये अलग अलग दौड़ प्रतियोगिता, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, लांग जंप, हाई जंप आदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। खेल में टी सी ए ढोली और फिशरीज कॉलेज ढोली ने अपना दबदबा बनाया। जबकि विश्वविद्यालय के अन्य कालेजों की टीम भी की प्रतिस्पर्धा में प्रथम और द्वीतिय स्थान पर रही।
विश्वविद्यालय के सूचना पदाधिकारी डॉ कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि छात्राओं के लिये दो सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मात्स्यिकी महाविद्यालय की हिबा प्रथम तथा बिनू द्वितीय स्थान पर रही। आठ सौ मीटर की दौड़ में टीसीए ढोली की शारदा कुमारी प्रथम और नेहा कुमारी दूसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में लिखीका बी प्रथम जबकि संगीता कुमारी द्वितीय रही। जैवलिन थ्रो में जूलिता प्रथम जबकी दूसरा स्थान प्रीति ने हासिल किया। लांग जंप में पूर्णा चटर्जी प्रथम तथा पी केयोस द्वितीय स्थान प्राप्त की, जबकि हाई जंप में सोमोना राय ने प्रथम तथा श्वेता गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह छात्रो के दो सौ मीटर दौड़ में रौमनीश ने प्रथम जबति अनिकेत ने दूसरा स्थान हासिल किया,आठ सौ मीटिंग दौड़ में अभीनव टी एस प्रथम तथा गोविंद कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में शुभ ने प्रथम स्थान जबकि शिवम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में वीरेंद्र सिंह प्रथम और पुष्पेन्द्र गोदरा द्वितीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में वीरेंद्र सिंह ने पहला स्थान और अतुल कुमार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में एला्गबर बोजुमते ने पहला और शिवकांत पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे दिन के खेल के दौरान निदेशक (छात्र कल्याण) डॉ ए के सिंह के नेतृत्व में डॉ राजेश कुमार लगातार छात्रो के साथ उपस्थित रहे और विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाये रखी।
![]()












Leave a Reply