Advertisement

आर्या ग्रुप दो साल में करेगा 44 फिल्मों का निर्माण

मई में होमगार्ड की शूटिंग से होगी शुरुआत
युधिष्ठिर महतो/धनबाद(झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनीज (Arya Group of Companies) भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा धमाका करने जा रही है। भोजपुरी फिल्मी दुनिया में फिल्मों की बाढ़ सी लाने वाली है आर्या ग्रुप।
कंपनी के एमडी दुर्गेश आर सिंह राजपूत (Durgesh R Singh Rajput) ने बताया कि उनकी कंपनी आगामी दो वर्षों में 44 फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। जिसका शुभारम्भ इस वर्ष मई माह में ही होमगार्ड की शूटिंग से करने जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर फिल्मों का कॉन्सेप्ट बिहार झारखंड व यूपी की पृष्ठभूमि से प्रेरित हैं। लेकिन, दर्शकों का मनोरंजन भरपूर जबरदस्त तरीके से होने जा रहा हैं। इन फिल्मों में भोजपुरी जगत के दिग्गज व चर्चित अभिनेता अभिनेत्री नजर आयेंगे। फिल्मों में नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों का अभिनय भी देखने को मिलेगा। फ़िल्म की मैकिंग क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा। दर्शकों के पसंद के अनुरूप वर्तमान समाज के अनुसार फिल्मों को फिल्माया जाएगा।जिससे सभी फिल्में दर्शकों को आकर्षित व मनोरंजित करें।
इन फिल्मों का निर्माण लल्लू एंड पुल्लु सिंह फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले की जानी हैं। जिसके निर्माता दुर्गेश आर सिंह राजपुत, निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह, संगीतकार ओम झा, लेखक एबी मोहन व पीआरओ कुमार युडी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी फिल्में एक्सक्लूसिव आर्या डिजिटल ओटीटी पर उपलब्ध होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *