क्षत्रिय परिवार बेरमो कोयलांचल स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) स्थित गेस्ट हाउस में क्षत्रिय परिवार बेरमो कोयलांचल स्तरीय वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया ललन सिंह (Lalan Singh)  ने की। यहाँ जय भवानी के नारे से पूरा इलाका गूँज उठा।
मौके पर उपस्थित गोमियां के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय परिवार जो हमेशा देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहे हैं, आज आपस में मिलकर नहीं है। इससे क्षत्रिय समाज को ही नहीं पूरे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज में आज भी कई ऐसे लोग हैं जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। उनके बच्चे ना ठीक से पढ़ सकते हैं और ना ही उनकी बेटियों का सही ढंग से विवाह हो सकता है। उनके मदद करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को समाज हित में कार्य करना होगा।
करणी सेना के प्रदेश महासचिव धर्मवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को देश सेवा में आगे आना बहुत जरूरी है। उसके बाद हमें अपने समाज में जो दहेज प्रथा है, उसे बंद करवाना बहुत जरूरी है। दहेज के कारण आज हमारे समाज की लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से समाज में जो दबे कुचले लोग हैं। उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाए। जिससे हमारा समाज ही नहीं पूरे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और लोग उन्नति की राह पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ सही लोगों को नहीं मिल पाता है। इसलिए उनकी सरकार से दरखास्त है कि इसमें बदलाव लाया जाए। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, विनय सिंह, कवि सुनील सिंह एवं शत्रुघन प्रसाद सिंह ने एकता पर जोर दिया। समाज मे सांस्कृतिक, स्वास्थ, रोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करेगा। बिगन सिंह, बैरिस्टर सिंह, पूर्व मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, बरूण सिंह ने कहा कि संख्या बल बढ़ाने के लिए वार्ड और पंचायत स्तर पर समाज को एकजुट करें। जिप सद्स्य नीतू सिंह, सरकारी वकील संजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, अभय सिंह, एपी सिंह, विजय सिंह, देवी सिंह, दिनेश सिंह व ए के सिंह ने कहा कि समाज का संगठित होना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी लोग एक मंच पर आएं। एकजुट होकर समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। कविता सिंह, और कमलकान्त सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संप्रदायिक सदभाव एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जाएगा। समाज के गरीब बच्चों और गरीब लड़कियों का विवाह करने के साथ गरीबों की सेवा करना है। समाज का हर एक व्यक्ति एक दूसरे का सुख दु:ख का साथी बने। केदार सिंह, लाखन सिंह, मुखिया धनजय सिंह, सूजय सिंह, सुमित सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल सिंह और राज बल्लभ सिंह ने कहा कि समाज के लोग हमेशा बेहतर काम करें। समाज को जोड़कर रखें। राजपूत समाज का पूरे देश में अलग पहचान है। समाज के विकास में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। समाज को बढ़ाना हर एक लोगों की जिम्मेदारी है। दलगत भावना से ऊपर उठकर क्षत्रिय परिवार के लोग मिलन समारोह में शामिल हुए। मौके पर जगदीश सिंह चुड़ासमा, राणा प्रताप सिंह, रिंकु सिंह, प्रशांत सिंह, अशोक सिंह, भास्कर सिंह, अरविंद सिंह, मिन्टू सिंह, दिपक सिंह, राजेन्द प्रसाद सिंह, बुच्चू सिंह, मुन्ना सिंह, निमाय सिंह चौहान, सन्तोष सिंह, मनोज सिंह, निरंजन सिंह, शिव कुमार सिंह, अजीत सिंह, ललन सिंह, सचिन्द सिंह, कारू सिंह, उदय सिंह, जय राम सिंह, दिपक सिंह, अंजनी सिंह, शनि सिंह, कमल कान्त सिंह, सुरेश सिंह, सुनील सिंह सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 241 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *