एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चास अनुमंडल के कालापाथर के समीप मुख्य पथ पर बीते 28 अप्रैल की देर रात्रि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।
बताया जाता है कि खनन विभाग तथा स्थानीय पुलिस द्वारा चलाये गये छापामारी अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जांचोपरांत उक्त ट्रैक्टर को विधिवत जब्त करते हुए चास मुफस्सिल थाना के सुपुर्द कर दिया गया तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।
बोकारो जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। छापामारी अभियान में बोकारो के खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रहे। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]()













Leave a Reply