Advertisement

सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टॉपर बना आदित्य प्रेयश

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सीएमसी संचालित कक्षा अष्टम परीक्षा परिणाम पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के लिए अत्यंत सराहनीय रहा। मेहनत कश व परिश्रमी छात्र आदित्य प्रेयश 89.6 प्रतिशत प्राप्तांक से प्रथम स्थान टॉपर रहा है।

जानकारी के अनुसार डीएवी चिड़िया के छात्र आदित्य प्रेयश के अलावा कक्षा अष्टम का छात्र सनत दास 88.9 प्रतिशत प्राप्तांक से सेकेण्ड टॉपर तथा छात्रा साक्षी शर्मा 86.4 प्रतिशत प्राप्तांक से विद्यालय की थर्ड टाँपर रही। मेहनती छात्रों ने अपनी मेहनत के बल पर अद्वितीय पहचान मेधावी छात्रों के बीच विद्यालय मे बना दी है। ज्ञात हो कि डीएवी चिड़िया के कुल 68 छात्रो ने परीक्षा में उतीर्ण कर विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में सफल रहे। प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने 29 अप्रैल को कहा कि बच्चों के कठिन परिश्रम एवं विद्यालय के शिक्षकों के लगातार मेहनतरत रहने के कारण बच्चों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं प्रसंसनीय रहा है।

प्राचार्य ने छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षको, बच्चों एवं अभिभावकों को भी बधाई दी है। उन्होंने हर्ष जताते हुए बताया कि सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातः कालीन एवं अपराहन कालीन नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय रहा है। कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के समग्र विकास के कृत संकल्पित हो शिक्षा दे रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि शिक्षित समाज में समृद्धि, विकास और सामाजिक उत्थान का कार्य कर सकते है। शिक्षा उदारता, समझदारी और सोचने की क्षमता प्रदान करती है। अतः बच्चों को सदैव बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयत्नशील रहनी चाहिए।

इधर बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरें अच्छे परिणाम से खिल उठे है। डीएवी सेल संबद्ध चिड़िया स्कूल विगत वर्षो से लगातार खेलों में उत्तम प्रदर्शन के साथ साथ एकेडेमीक शिक्षा में भी लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे शिक्षा जगत में अपना एक विशिष्ट स्थान बना चुका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *