Advertisement

जनगणना की प्रक्रिया ऐसी होगी, प्रशिक्षण उपरांत शिक्षक मई से करेंगे गणना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जनगणना-27 के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में शिक्षकों द्वारा आगामी मई माह के मध्य में गणना शुरू किया जाना है।

जैसा कि जगत प्रहरी को आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि स्कूल शिक्षकों को इस कार्य में लगाया गया है। मुख्य रूप से प्राइमरी व मिडिल स्कूल के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा जनगणना के लिए +2 उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को ट्रेनर बनाया गया है।

बताया जाता है कि पेटरवार प्रखंड में कुल 6 ट्रेनर बनाए गए हैं, जो लगभग 320 शिक्षकों (सुपरवाइजर तथा ऐनुमैरेटर) को प्रशिक्षण दे रहे हैं। तीन दिनों तक 45 – 45 का ग्रुप बना कर ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रथम दिवस संपूर्ण परिचय, एचएलएम ऐप, डिजिटल माध्यम से जनगणना के कार्य पर विस्तार से चर्चा। दूसरे दिन एचएलओ प्रशिक्षण एप से अभ्यास तथा तृतीय दिवस में रिवीज़न, क्विज तथा फील्ड वर्क (स्वयं नजरी नक्शा बना कर देखना) आदि शामिल है।

बता दें कि बीते 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पहली आयोजन पूरी की गयी। अब 30 अप्रैल से आगामी 2 मई तक दूसरा तीन स्थलों में आयोजन, इसके बाद आगामी 4 मई से 6 मई तक एक स्थल प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण चलेगा। पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण बखूबी कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *