Advertisement

सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र में कार्यस्थल पर विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम

कार्यस्थल पर स्वस्थ रहकर सुरक्षित कार्यशैली अपनाए-रंजय सिंहा

एन. के. सिह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) उत्खनन कार्यालय परिसर में 28 अप्रैल को विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

आयोजित कार्यक्रम में कार्यस्थल पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय मे जीएम रंजय कुमार सिंहा, एएडीओसीएम के 12 नंबर मे पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम परियोजना में परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रकाश तथा ढ़ोरी खास के पीओ आर एन सिंह ने 7-8 इन्कलाईन मे झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सेफ्टी ऑफिसर आर एन सिंह ने कोयला कर्मियों को सुरक्षा मानको के पालन के लिए शपथ दिलाई।

यहां जीएम रंजय कुमार सिंहा, पीओ राजीव कुमार सिंह, पीओ शैलेश प्रसाद ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आदेश पर प्रस्तावित 28 अप्रैल को वर्ल्ड सेफ्टी और हेल्थ दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें काम के दौरान सुरक्षा मानको का सख्ती से पालन करने के साथ -साथ अपने स्वास्थ्य के लिए भी सजक रहना चाहिए। कहा गया कि कार्यस्थल पर स्वस्थ रहकर सुरक्षित कार्यशैली अपनाए।

इस अवसर पर जीएम ने सुरक्षा के साथ बेहतर कार्य करने वाले दर्जनो कामगारो को कप देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ सुरक्षा वाहन को रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर विभागध्यक्ष उत्खनन यू के पासवान, मैनेजर राजीव कुमार, मुन्नी नाथ सिंह, अधिकारी ए के तिवारी, विभागध्यक्ष असैनिक संतीश सिंहा, अभियंता राम लखन, सहायक अंभियता बिट्टू सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि हीरालाल रविदास, विनय सिंह, हरखलाल महतो, रामाशंकर सिंह, मनोज कुमार राय, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बबन रजक, यमुना प्रसाद नोनिया, सुदर्शन सेन, मनीष दूबे, अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार, एन के वर्मा, उमेश शर्मा, आनंद विश्वकर्मा, सुजाता देवी, वीणा कुमारी, पारस मंडल, अभिषेक कुमार,अनिमेष कुमार महतो, सपन मांझी, श्याम सुंदर प्रसाद, रमन श्रीवास्तव, रवि साहनी, सुशील सिंह, नरेश महतो, शंकर प्रसाद, कामदेव मांझी आदि दर्जनो कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *