Advertisement

बोकारो में सीएचओ की समीक्षा बैठक में आभा कार्ड बनाने पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में 27 अप्रैल को जिला के हद में कसमार, पेटरवार और नावाडीह प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-संजीवनी, एनसीडी स्क्रीनिंग, फॉलोअप और आभा कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कसमार की गीता कुमारी, कविता गुप्ता, मोनिका मिंज तथा पेटरवार के राजकुमार ने ई-संजीवनी में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप प्रदान किया गया। अन्य सीएचओ को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी ने आभा कार्ड बनाने की रणनीति साझा की, वहीं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलीना टूडू ने एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में सिविल सर्जन ने आम जनता से अपील की कि वे सहिया के माध्यम से जल्द से जल्द अपना आभा कार्ड बनवाएं। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *