Advertisement

जानकी नवमी पर भक्ति और संस्कृति का संगम, मिथिला की परंपरा जीवंत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मिथिला सांस्कृतिक परिषद् द्वारा जानकी नवमी के पावन अवसर पर बीते 26 अप्रैल को बोकारो के सेक्टर चार ई स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माता सीता के प्राकट्य दिवस को गीत, संगीत और विचारों के माध्यम से श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी सहित अन्य गणमान्य जनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महासचिव चौधरी ने कहा कि माता सीता मिथिलांचल की गौरवशाली पहचान हैं और उनका जीवन त्याग, पवित्रता व स्त्री शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आंचल पाठक, आशा झा, शेफाली दुबे, विभा गोस्वामी और अरुण पाठक ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक पर विश्वनाथ गोस्वामी और की-बोर्ड पर ऋषि गोस्वामी ने शानदार संगत दी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अरुण पाठक ने किया। मौके पर परिषद के कई सदस्य एवं शहर के गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *