रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं पंजाब नेशनल बैंक बोकारो मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल को चैंबर भवन में सिक्का वितरण सह वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उप मंडल प्रमुख संजय विश्वाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग के दौर में ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने बताया कि बाजार में सिक्कों की कमी को देखते हुए करीब 10 लाख रुपये के सिक्कों और करेंसी का वितरण किया गया।
संजय विश्वाल ने कहा कि बैंक व्यापारियों का सहयोगी है और जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाले व्यवसायियों को शीघ्र ऋण सुविधा दी जाती है। बैंक अधिकारियों ने नए नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित व्यापारियों ने इसे उपयोगी बताया।
![]()













Leave a Reply