Advertisement

गोल्डेन जुबली मैदान में 30 को उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में होने वाली 30 अप्रैल से उर्मिला गुप्ता मेमोरियल तेनुघाट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाना है। इसके लिए 27 अप्रैल को टीम की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें गेम डिसाइडर घरवाटांड़ के मालिक गोपाल यादव द्वारा टीम के लिए खरीदे गए सौरभ सिंह जो सबसे महंगे पचासी हजार पॉइंट में और उसके बाद टीएससी स्ट्राइकर के मालिक विक्की यादव ने इमरान उर्फ़ छोटे को 60,000 पॉइंट्स में खरीदा।

इस तरह अब तेनुघाट सपोर्टिंग क्लब (टीएससी) स्ट्राइकर, गेम डिसाइडर, गोमिया टाइटंस एवं एलिट 11 धनबाद टीम के बीच मैच खेला जाएगा। जिसमें दो टीम फाइनल में पहुंचेगी जो अगले माह 2 मई को खेला जाएगा। मैच दिवा रात्रि यानी डे नाइट मैच खेला जाएगा।

चारों टीम इस प्रकार है टीएससी स्ट्राइकर में विक्की कुमार, इमरान उर्फ़ छोटे, मो. सुलेमान, राजकुमार, पियूष कटरियार, सत्यम सिंह, प्रकाश कुमार, सुधांशु कुमार, शिवम कुमार, जयशंकर कुमार, लालजीत कुमार। टीएसी के मालिक विक्की यादव एवं कोच सुभाष कटरियार हैं। वहीं गेम डिसाइडर घरवाटांड़ के टीम में गोपाल कुमार, टिंकू यादव, रिशु कुमार, मो. इकबाल, विशाल कुमार, मोनू कुमार, आकाश यादव, मो. शाहिद, विवेक यादव, मनोज यादव, सौरभ सिंह, राजकुमार यादव, पीयूष यादव हैं।

इसके मालिक गोपाल यादव एवं कोच बीरेंद्र प्रसाद हैं। गोमिया टाइटंस के टीम में अभिषेक कुमार, सूरज गुप्ता, ओमप्रकाश ठाकुर, संदीप मजूमदार, विकास यादव, चंदन यादव, धीरज यादव, सूरज यादव, रिंटू कुमार, भरत कुमार, सौरभ कुमार, रंजन गुप्ता, दिल्लू कुमार है। टीम के मालिक अभिषेक कुमार है। वही एलिट 11 धनबाद के टीम में सौरभ श्रीवास्तव, दीपक कुमार, अमन कुमार, अभिनीत नंदन, अनुज कुमार, अनिकेत नंदन, सत्यम कटरियार, मो. रिजवानूल, शिव सत्तू, अक्की कुमार, मोंटी कटरियार, पिंटू कुमार, रोशन कुमार है। टीम के मालिक सौरभ श्रीवास्तव है।

टीम में खिलाड़ियों के चयन के बाद टूर्नामेंट में मैच का प्रोग्राम बनाया गया। जिसमे 30 अप्रैल को शाम 3 बजे से एलिट 11 धनबाद और टीएससी स्ट्राइकर के बीच मैच खेला जाएगा। उसके बाद एक मई को सुबह 9 बजे से गोमिया टाइटंस और टीएससी स्ट्राइकर के बीच, फिर 11 बजे से एलिट 11 धनबाद और गोमिया टाइटंस के बीच एवं दोपहर एक बजे से गेम डिसाइडर घरवाटांड़ एवं टीएससी स्ट्राइकर के बीच मैच खेला जाएगा। तीसरे दिन 9 बजे से गेम डिसाइडर घरवाटांड़ एवं एलिट 11 धनबाद के बीच और गोमिया टाइटंस एवं गेम डिसाइडर घरवाटांड़ के बीच मैच खेला जाएगा। उसके बाद रात 7 बजे से जीतने वाली दो टीम फाइनल में पहुंचेगी और एक दूसरे से मैच खेलेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *