राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट से विद्युत का उत्पादन 27 अप्रैल को बंद हो गई है। उत्पादन बन्द होने का कारण बॉयलर के ट्यूब में लीकेज होना बताया जा रहा है। उत्पादन बन्द होने से दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) को प्रतिदिन लगभग पांच करोड़ रुपये विद्युत उत्पादन का नुकसान होने की आशंका है।
हालांकि, डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि बॉयलर ट्यूब का मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने आगामी 29 अप्रैल तक मरम्मति पूरा होने एवं प्लांट से विद्युत का उत्पादन फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई है।
बता दे कि बोकारो थर्मल प्लांट बन्द होने से डीवीसी को विद्युत उत्पादन का नुकसान होने के साथ साथ आपूर्ति व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ जाएगा। डीवीसी बोकारो थर्मल का पंजाब के साथ बिजली आपूर्ति का करार भी है। यहां से पंजाब को नियमित बिजली भेजी जाती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, रेलवे और दिल्ली को भी आंशिक आपूर्ति की जाती है। प्लांट बंद रहने के कारण इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बनाए रखना डीवीसी प्रबंधन के लिए मुश्किल होगा।
स्थिति संभालने के लिए डीवीसी को दूसरी कंपनियों से बिजली खरीदकर अपने उपभोक्ताओं को आपूर्ति करनी पड़ेगी। इससे एक ओर जहां बिजली लागत बढ़ जाएगी, वहीं डीवीसी ग्रिड लाइन पर दबाव भी बढ़ने की उम्मीद है।
इस सम्बन्ध में मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताया कि बॉयलर के ट्यूब में लीकेज होने के कारण बोकारो थर्मल प्लांट बंद है। जिसका लाइटअप आगामी 29 अप्रैल की देर रात्रि तक होने की उम्मीद है।
फेस टू कॉलोनी में मायका एवं ससुराल पक्ष के बीच मारपीट में 11 के खिलाफ केश दर्ज
एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के फेस टु कश्मीर कॉलोनी में बीते 26 अप्रैल की रात्रि हुए मायका एवं ससुराल पक्ष के बीच मारपीट मामले में दोनों ओर से पांच महिलाओ सहित कुल 11 आरोपियों के खिलाफ बोकारो थर्मल थाना में मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने 27 अप्रैल को बताया कि फेस टू कॉलोनी रहिवासी बिक्रम कुमार के शिकायत पर रामगढ़ जिला के हद में पतरातु रहिवासी राजेश कुमार, सिकंदर राम, रवि कुमार, कैलाशी देवी एवं रीता देवी के खिलाफ केश दर्ज किया गया है, जबकि रामगढ़ के पतरातु रहिवासी कैलाशी देवी के शिकायत पर बिक्रम राम, किशुन कुमार, अंजलि देवी, मंजू देवी आदि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है।
थाना प्रभारी यादव ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और फेस् टू कॉलोनी से महिला को विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मायका ले जाने आए थे। इस बीच आपसी विवाद में ससुराल एवं माइका पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई।
![]()













Leave a Reply