रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर 8 स्थित कालीबाड़ी मंगलम विवाह मंडप में 26 अप्रैल को बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) एसोसिएशन का राज्यस्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में बैंक मित्र शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बीसी सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं को अंतिम पायदान में खड़े जरूरतमंदो तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकार संघर्ष से ही मिलता है और सरकार हर कदम पर बीसी के साथ है। दिनेश झा ललन ने एकजुटता को सफलता की कुंजी बताते हुए संघर्ष जारी रखने की अपील की।

अधिवेशन में बीसी ने न्यूनतम वेतन, कमीशन वृद्धि, समय पर भुगतान, बीमा, सुरक्षा, नेटवर्क सुविधा और प्रशिक्षण जैसी कई मांगें उठाईं। साथ ही अनियमित भुगतान, तकनीकी समस्याएं और सुरक्षा अभाव जैसे मुद्दों पर भी नाराजगी जताई गई। कार्यक्रम में पारंपरिक घोड़ा नाच और झूमर नृत्य के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
![]()













Leave a Reply