रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो सहित पुरे झारखंड के लिए गौरव की बात है कि भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक जयदीप सरकार को टीम चयनकर्ता के रूप में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आगामी जून 2026 में अहमदाबाद में होने वाले एवीसी मेन्स कप और सितंबर 2026 में जापान के आईची-नागोया एशियन गेम्स के लिए प्रशिक्षण शिविर हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए नामित किया गया है।
उक्त जानकारी वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्टीयरिंग कमिटी के अध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य रोहित राजपाल ने पत्र के माध्यम से दी गयी। कहा गया कि चयनकर्ताओं की सूची में ड्रॉगन मिहाईलोविक, जयदीप सरकार, महामाया चौधरी, अभिजीत भट्टाचार्य, टॉम जोसेफ, लवमीत कटारिया और आशुतोष मिश्रा शामिल हैं।
ज्ञात हो कि जयदीप सरकार पूर्व में बोकारो स्टील में वरीय प्रशिक्षक रह चुके हैं और वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण, अहमदाबाद में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे खेलो इंडिया मिशन से मान्यता प्राप्त मोंगिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल अकादमी से भी जुड़े हैं।
![]()













Leave a Reply