Advertisement

प्रमुख व् बीडीओ के बीच गहराया विवाद, डीडीसी ने 29 को दोनों पक्षों को किया तलब

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच छिड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद मामला अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोकारो के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने हस्तक्षेप किया है। डीडीसी ने दोनों पक्षों को आगामी 29 अप्रैल को अपने समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है, ताकि पूरे प्रकरण की समीक्षा कर उचित निर्णय लिया जा सके।

जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने बीडीओ पर विभिन्न अनियमितताओं और जनहित कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक पक्ष से भी आरोपों को निराधार बताया जा रहा है। विवाद के बढ़ने से प्रखंड में प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अब सभी की नजर आगामी 29 अप्रैल को होने वाली बैठक पर टिकी है, जहां इस टकराव का कोई ठोस समाधान निकलने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *